फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Yognagri needs city bus service

योगनगरी को सिटी बस सेवा का इंतजार

Thu, 03 Feb 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Yognagri needs city bus service
योगनगरी के रूप में विश्वविख्यात ऋषिकेश में अब तक सिटी बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए क्षेत्र में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए ऑटो और विक्रम ही एकमात्र विकल्प है। कई बार लोगों को ऑटो और विक्रम से ही कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। ऑटो और विक्रम के महंगे सफर की मार सीधा आम आदमी और पर्यटकों की जेब पर पड़ती है।
विज्ञापन

ऋषिकेश को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के तमाम दावे किए जाते हैं, लेकिन आलम यह है कि क्षेत्र में सार्वजनिक वाहनों से सफर करने वाले लोगों को अब भी ऑटो और विक्रम का सहारा लेना पड़ता है। पिछले कुछ सालों में ई-रिक्शा का संचालन भी बढ़ गया है। ई-रिक्शा की भरमार के बावजूद लंबी दूरी तय करने के लिए ऑटो और विक्रम को ही बेहतर विकल्प के तौर पर देखा जाता है। ऑटो और विक्रम से सफर के दौरान लोगों को समय और पैसे की बर्बादी की दोहरी मार झेलनी पड़ती है। रूट तय होने के चलते कई बार लोगों को दो तीन ऑटो या विक्रम भी बदलने पड़ते हैं। अगर आपात स्थिति में कहीं जाना है तो लोगों के पास ऑटो व विक्रम की बुकिंग करना विकल्प होते हैं। हैरानी की बात है कि एक लाख से अधिक की आबादी वाले शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कभी सिटी बस के संचालन की योजना तैयार नहीं की गई। स्थानीय निवासी लक्ष्मी पाल, सुरेंद्र, अजय कटारिया, राजीव आहूजा, लतिका तिवारी और पिंकी सिंह ने बताया कि शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सिटी बस के संचालन की बहुत जरूरत है। देहरादून की तर्ज पर ऋषिकेश में सिटी बस सेवा शुरू होनी चाहिए। इससे कामकाजी, छात्रों, तहसील मुख्यालय और एम्स आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ऋषिकेश क्षेत्र में सिटी बस के संचालन के लिए फिलहाल रोडवेज के पास कोई प्रस्ताव नहीं आया है। सिटी बस के विकल्प के रूप में शहर में ऑटो विक्रम और ई-रिक्शा का संचालन हो रहा है। देहरादून से रोडवेज की जो बस आती है, उसे एम्स तक भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनुराग पुरोहित, यातायात अधीक्षक ऋषिकेश रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed