Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Yoga aasan, journey from soul to soul: Swami Chidananda

येग केवल आसन नहीं, आत्मा से आत्मा की है यात्रा : स्वामी चिदानंद

Sun, 25 May 2025 06:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Yoga aasan, journey from soul to soul: Swami Chidananda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन और भारतीय योग संघ के संयुक्त तत्वावधान में परमार्थ निकेतन में योग सेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक पक्ष के दर्शन के साथ एकता, सहयोग और सामूहिक संकल्प के दर्शन को प्रस्तुत किया गया।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि योग केवल आसन नहीं, आत्मा से आत्मा की यात्रा है। यह स्वयं से, समाज से और समग्र विश्व से जुड़ने का भी माध्यम है। योग को अपने जीवन में आत्मसात करें और योग के सेतु बनें, ऐसे सेतु जो शांति, करुणा और एकता को जोड़ें। केसी जैन ने कहा कि योग को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विकसित कर युवाओं और सभी वर्गों तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम समापन के बाद सभी प्रतिभागियों ने गंगा के पावन तट पर परमार्थ गंगा आरती में भाग लिया। स्वामी चिदानंद ने सभी विशिष्ट अतिथियों को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। इस मौके पर एसपी मिश्रा, योगाचार्य गंगा नंदिनी, आचार्य दीपक शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed