फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Yagyopaveet Sanskar of new Rishikumars was done

Rishikesh News: नवीन ऋषिकुमारों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार

Sun, 18 May 2025 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Yagyopaveet Sanskar of new Rishikumars was done
ऋषिकेश। श्री नेपाली संस्कृत विद्यालय के नवीन ऋषिकुमारों का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। कार्यक्रम में संत, महंत, संस्कृत विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक और ऋषिकुमारों के अभिभावक शामिल रहे। ब्रह्म मुहूर्त में गंगा तट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दशविधि स्नान संपन्न हुआ। उसके बाद विद्यालय में आचार्य राकेश लसियाल ने विधि-विधान के साथ यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न करवाया। नगर निगम के पूर्व मेयर अनिता ममगाईं, स्वामी नारायण आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सुनील भगत, केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, पार्षद वीरेंद्र रमोला ने संयुक्तरूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पूर्व मेयर अनीता ममगाईं ने सभी ऋषिकुमारों और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक ललित डंग, प्रधानाचार्य डॉ. ओमप्रकाश पूर्वाल, डॉ. जनार्दन कैरवान, आचार्य सुभाष चंद्र डोभाल, कमलेश पैन्यूली, अरविंद सिलोड़ी, प्रधानाचार्य सुरेंद्र भट्ट, नवीन भट्ट आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed