{"_id":"680fde12fe852d73490657ef","slug":"work-boycott-for-payment-of-pension-and-arrears-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-676575-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पेंशन व एरियर भुगतान के लिए कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पेंशन व एरियर भुगतान के लिए कार्य बहिष्कार
Tue, 29 Apr 2025 01:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन, एसीपी और एरियर भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन ने कार्य बहिष्कार कर जल संस्थान कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। संगठन ने जलकल अभियंता पर संगठन से जुड़े सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन सहित एसीपी, एरियर भुगतान की कार्रवाई में देरी करने का आरोप लगाया। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। जल संस्थान कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने जलकल अभियंता के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल ने कहा कि अधिष्ठान अनुभाग से सेवानिवृत्त हुए राजेंद्र कोठारी, मेहरबान सिंह और राजेंद्र पंत को लंबे समय बाद भी पेंशन का लाभ नहीं मिला है। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर जलकल अभियंता उचित कार्रवाई नहीं कर रहे। कई लोगों को एसीपी और एरियर का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन उग्र होगा। इस मौके पर प्रवीण सैनी, अशोक कुमार, अमित कुमार, रघुवीर सिंह रावत, नरेंद्र राजपूत, जितेंद्र राजभर, नीशू शर्मा, प्रियांशु रावत, राम रमेश चंद्र शर्मा आदि शामिल रहे। जलकल अभियंता अरुण विक्रम रावत ने बताया कि दस्तावेजों में कमी होने के कारण बिलंब हो रहा है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। कर्मचारियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में सहयोग करें और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखें।