{"_id":"686ec9cb3972f41647022b66","slug":"won-gold-medal-in-powerlifting-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-735040-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पावरलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पावरलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक
Thu, 10 Jul 2025 01:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक निवासी और वार्ड नंबर तीन सभासद जितेंद्र धाकड़ की बहन प्रिया धाकड़ ने जापान में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सभासद जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि 7 से 9 जुलाई को जापान में एशियन अफ्रीकन गेम्स 2025 की पावरलिफ्टिंग (जेम्स) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रिया धाकड़ ने स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का परचम लहराया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी प्रिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कई स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन