{"_id":"58ed34fa4f1c1b874acf70b8","slug":"women-said-avoid-wine-shop-we-want-degree-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने कहा, ठेका नहीं डिग्री कॉलेज चाहिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने कहा, ठेका नहीं डिग्री कॉलेज चाहिए
अमर उजाला ब्यूरो / रायवाला।
Updated Wed, 12 Apr 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
रायवाला के मुख्य बाजार में शराब की दुकान खोलने के विरोध में रैली निकालती खांडगांव और प्रतीतनगर की महिलाएं।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खांडगांव और प्रतीतनगर में शराब का ठेेका खोले जाने से नाराज 12 दिनों से आंदोलित स्थानीय महिलाओं ने मंगलवार को रैली निकालकर आवाज बुलंद की। रैली में दोनों गांवों की सैकड़ों महिलाओं ने एकजुट होकर शराब ठेकों के खिलाफ आवाज उठाई और शराब ठेका खोलने के बजाए क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की।
विज्ञापन
खांडगांव के पंप हाउस के पास चल रहे धरनास्थल से शुरू हुई रैली नेशनल हाईवे से होते हुए वैदिकनगर, मुर्गी फार्म, डांडी, शिव चौक, हनुमान मंदिर होते हुए वापस धरनास्थल पहुंची। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने रैली में शराब माफिया और सरकार की नीतियों के खिलफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
रैली में महिलाएं हाथों में ठेका नहीं डिग्री कॉलेज चाहिए, अस्पताल चाहिए आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लिए थीं। रैली के माध्यम से महिलाओं ने सरकार से किसी भी कीमत में गांवों के भीतर आबादी क्षेत्र में शराब के ठेके न खोलने देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, उपप्रधान दीवान सिंह चौहान, पंचायत सदस्य सतपाल सैनी, मोहिनी पंवार, राजेश जुगलान, गणेश रावत, अरविंद नेगी, दर्मियान सिंह, गीता देवी, झूमा देवी, शैला देवी, सुुलोचना देवी, फ्योंला देवी, सीमा रावत, सरोजनी देवी आदि शामिल थे।