फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Women's participation in elections will be ensured: Neta D'Souza

चुनाव में महिलाओं की भागीदारी होगी सुनिश्चित : नेटा डिसूजा

Wed, 06 Oct 2021 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Women's participation in elections will be ensured: Neta D'Souza
महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा डिसूजा का स्वागत करते कांग्रेसी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश स्तर पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिला कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं और महिलाओं की उपेक्षा प्रदेश की जनता कभी नहीं भूलेगी। नेटा डिसूजा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा की सत्ता से विदाई तय है।
विज्ञापन

मंगलवार को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा के पहली बार उत्तराखंड पहुंची। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एआइसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला के नेेतृत्व में दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। जयेंद्र रमोला ने कहा नेटा डिसूजा छात्र राजनीति से उभरी नेता हैं। वे विभिन्न जिम्मेदारियों पर रहकर संगठन के लिए कार्य करती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि नेटा डिसूजा पूरे देश के साथ उत्तराखंड में भी संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगी। स्वागत करने वालों में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य, पूर्व प्रदेश सचिव विमला रावत, ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, लक्ष्मी उनियाल, पार्षद राधा रमोला, पार्षद पुष्पा मिश्रा, पार्षद शकुंतला शर्मा, चंद्रकांता जोशी, रोशनी देवी, उमा ऑबरॉय, निर्मला कुमांई, रीना चौहान, कृष्णा रमोला, मीना रमोला, विद्यावती, ममता राणा, प्रीति नेगी, स्वाति नौडियाल, मीनाक्षी बिष्ट, अंजली कश्यप, प्रीति शर्मा, चन्दा कश्यप, मोना थापा, यशोदा राणा, मीना नाथ, पिंकी आदि थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed