फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Women did not allow the sale of liquor

महिलाओं ने नहीं होने दी शराब की बिक्री

Mon, 01 Mar 2021 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Women did not allow the sale of liquor
आबकारी निरक्षक से वार्ता करतीं महिलाएं - फोटो : RISHIKESH
रायवाला। महिलाओं के विरोध के कारण रायवाला में अंग्रेजी शराब की बिक्री सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन घंटे बंद रही। सुराज सेवा दल के बैनर तले देहरादून, हरिद्वार से आई महिलाए प्रवेश द्वार पर धरना देते हुए हाईवे पर शराब की दुकानों की दुरी के मानकों की जांच की मांग कर रही थीं। मौके पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक ने महिलाओं को जांच के बाद जवाब देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोमवार को सुराज सेवा दल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष कावेरी जोशी के नेतृत्व में दर्जनभर महिलाएं रायवाला के अंग्रेजी शराब की दुकान के प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठ गई। महिलाओं का आरोप है कि शराब की दुकान से हाईवे की दुरी वाले सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का अनुपालन नहीं हो रहा है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। महिलाओं ने विरोध करते हुए करीब तीन घंटे शराब की बिक्री नहीं होने दी। इस दौरान महिलाओं ने शराब खरीदने वालों को दुकान तक नहीं पहुंचने दिया। शाम को मौके पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद को पहले तो महिलाओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं से वार्ता करते हुए बताया गया कि दुकान की दूरी के संबंध में जांच कर आपको अवगत कराया जाएगा। महलिाओं का आरोप है कि इस संबंध में लगातार पत्राचार किया जा रहा है। बावजूद इसके आबकारी विभाग की ओर से गलत जानकारी देकर गुमराह कर रहा है। इस बीच सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष जोशी के हस्तक्षेप के बाद महिलाओं ने 24 घंटे की मोहलत देते हुए धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। मौके पर पुलिस बल मोजूद रहा। प्रदर्शन करने वालों में सुनीता नेगी, सुनीता साहनी, पूजा नेगी, मालती, प्रभा देवी, सुरभि, पदमा, अलका, पुनम, मारलिन, सरिता, रितू थापा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed