{"_id":"580292a44f1c1bd875291adc","slug":"women-congress-workers-on-contracts-of-alcohol-exposure","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया शराब के ठेकों पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया शराब के ठेकों पर प्रदर्शन
rishikesh
Updated Sun, 16 Oct 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
ठेकों पर प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
नगर से शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुकानों के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन देकर शराब की दुकानों को नगर से तत्काल हटाने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की प्रदेश सचिव मधु थापा के नेतृत्व में ऋषिकेश रोड स्थित अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दुकानों के शटर गिराकर धरना देकर दुकानों को दूसरी जगह ले जाने की मांग उठाई। धरनास्थल पर मधु थापा ने कहा कि महिला कांग्रेस काफी समय से दुकानों के स्थानातंरण की मांग उठा रही है। शराब की दुकान वाले मार्ग पर मंदिर, गुरुद्वारा, स्कूल और कालेज हैं।
विज्ञापन
शराब का नशा करने वाले अक्सर आने-जाने वालों के साथ अभ्रद व्यवहार करते हैं। महिला कांगेस लगातार पुलिस और प्रशासन से दुकानों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग कर चुके है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम डोईवाला को ज्ञापन देकर कहा कि यदि ठेकों को जल्द नहीं हटवाया गया तो महिला कांग्रेस शृंखलाबद्ध् आंदोलन करेगी। प्रदर्शनकारियों में सावित्री देवी, राधा देवी,सरस्वती, प्रीति, दीपा देवी, प्रमिला, पिंकी, बसंती, गीता थापा, कमला देवी, नीलम कौर, संगीता शाही, कौशल्या, सविता, राहुल, करतार, विमला थापा, मनीषा आले, चंपा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन