{"_id":"66301725f1f5d1569a0c6104","slug":"womans-death-under-suspicious-circumstances-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-402168-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत खदरी खड़कमाफ क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान कर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने बिसरा जांच के लिए नमूना रख दिया है।
कोतवाली ऋषिकेश के श्यामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खदरी खड़कमाफ बोक्सा बस्ती में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को बोक्सा बस्ती, विष्णु विहार काॅलोनी, गली नंबर एक निवासी बल्ली (40) पत्नी सत्तू को उनका पुत्र विशाल अन्य परिवारजनों के साथ अचेत अवस्था में राजकीय चिकित्सालय लेकर आया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सालय प्रशासन की ओर से महिला की मौत की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मायके पक्ष ने उसके पति सत्तू पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि इस संबंध में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टतया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। बताया कि महिला का विवाह 18 वर्ष पूर्व हुआ था। जिनके तीन बच्चे हैं। वहीं महिला और उसके पति के आपस में अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है।