Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Woman accused of ganja smuggling released on bail

Rishikesh News: गांजा तस्करी की आरोपी महिला जमानत पर रिहा

Fri, 10 Jan 2025 01:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of ganja smuggling released on bail

विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट अजय डुंगराकोटी की अदालत ने गांजा तस्करी की महिला आरोपी को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। आरोपी बीते 31 दिसंबर से जिला कारागार में न्यायिक हिरासत में है।

बीते वर्ष 30 दिसंबर को कोतवाली पुलिस ने नियमित चेकिंग के दौरान मायाकुंड आस्था पथ पर संदिग्ध रूप से घूम रहीं महिला को रोक कर उसकी तलाशी ली थी। महिला के पास एक सफेद थैली से एक किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ था। पुलिस पूछताछ में महिला की पहचान शीला देवी निवासी झुग्गी झोपड़ी बस्ती मायाकुंड के रूप में हुई थी।
विज्ञापन




पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था। आरोपी महिला 31 दिसंबर 2024 से जिला कारागार में न्यायिक हिरासत में है। आरोपी महिला ने विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस अजय डुंगराकोटी की अदालत में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दायर किया था। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट अजय डुंगराकोटी ने आरोपी महिला को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed