फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Who will be crowned, the decision will be taken today

Rishikesh News: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला हो जाएगा आज

Sat, 25 Jan 2025 01:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 25 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Who will be crowned, the decision will be taken today

विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र की जनता किसके सिर पर जीत ताज सजाएगी, इसका फैसला आज हो जाएगा।मतगणना को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। पहला परिणाम दस से साढ़े दस बजे तक आ जाएगा। सब कुछ शांतिपूर्वक चला तो शाम सात से आठ बजे तक मेयर पद का भी परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। मेयर पद के लिए चार प्रत्याशी किस्मत अजमा रहे हैं। वहीं पार्षद के 40 पदों पर 145 प्रत्याशी मैदान में हैं।

शहर में नगर निकाय चुनाव के लिए 86 बूथों पर 60251 (65.77 फीसदी) मतदाताओं ने मतदान किया। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को आईडीपीएल स्थित मतगणना स्थल पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन




नगर निगम के 40 वार्डों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर सहित चार कर्मी मतगणना के लिए रहेंगे। सात राउंड में मतगणना पूर्ण की जाएगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार एक बार में एक वार्ड के सभी बूथों की गिनती होगी। जिससे वार्ड का परिणाम एक साथ घोषित हो सके। निर्वाचन आयोग ने सुबह 10 बजे से साढ़े दस बजे के बीच पहला परिणाम घोषित होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



सात राउंड में होगी मतगणना पूर्ण

मतगणना सात राउंड में पूरी की जाएगी। प्रत्येक राउंड में करीब पांच से सात परिणाम घोषित होंगे। शहर में कुल 60251 मतदाताओं ने मतदान किया है। प्रत्येक बूथ पर पार्षद व मेयर के लिए मतगणना होगी। इसके लिए 120502 मत पत्रों की गणना करनी पड़ेगी।



---

घर बैठे देख सकते हैं रुझान



इस बार घर बैठे नगर निगम चुनाव के रुझान व परिणामों की जानकारी मिल सकेगी। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर रुझान व परिणाम अपडेट होते रहेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि मतगणना स्थल से अपडेट वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

---



चाक चौबंद है सुरक्षा व्यवस्था

सीओ संदीप सिंह नेगी ने बताया कि मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगाया गया है। वाहनों को मतगणना स्थल से करीब 50 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा। यहां से सभी को पैदल ही जाना होगा। जिसमें अधिकारी, प्रत्याशी व उनके एजेंट भी शामिल हैं। मोबाइल फोन का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना स्थल के दोनों ओर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। बीच में जीरो जोन रहेगा। एजेंटों को अपने पास के अतिरिक्त एक अन्य पहचानपत्र ले जाना आवश्यक होगा।




---

- मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। - केके मिश्रा, निर्वाचन अधिकारी



---

मेयर पद के प्रत्याशी



- शूभू पासवान, भाजपा

- दीपक प्रताप जाटव, कांग्रेस



- महेंद्र सिंह, यूकेडी

- दिनेश चंद्र मास्टर, निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed