{"_id":"694af2e15eb9ed898305a8b9","slug":"we-have-to-walk-in-step-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-863443-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कदम मिलाकर चलना होगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कदम मिलाकर चलना होगा...
Wed, 24 Dec 2025 01:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
लेखक गांव में अटल जी की कविताओं की दी गई प्रस्तुति: लेखक गांव
विज्ञापन
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर लेखक गांव में काव्य पाठ का आयोजन कर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में आठ विद्यालयों से आए 51 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं, विचारों और राष्ट्रवादी चेतना से जोड़ना है। वाजपेयी जी का मानना था कि कविता केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा होती है। ऐसे साहित्यिक आयोजन बच्चों को सही संस्कार, दिशा और विचार प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वाजपेयी जी की प्रसिद्ध कविताओं का पाठ प्रस्तुत किया। मृत्यु या कि जीवन, संघर्ष ही तो है जीवन, कदम मिलाकर चलना होगा की प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में गुरु नानक अकादमी से चंद्रा असवाल, राजा राम मोहन राय अकादमी से डॉ. गीता चौधरी शामिल रहीं। उन्होंने पुस्तक की काफी सराहना की।शिक्षाविद् डॉ. रितिका मेहरा की पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पूजा पोखरियाल, हिंदी विभागाध्यक्ष मोनिका शर्मा, साहित्यकार डॉ. जयंती प्रसाद नौटियाल, ओएनजीसी प्रबंधक जयप्रकाश पांडे, डॉ. सविता मोहन, विदुषी निशंक आदि उपस्थित रहे।