फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Water level of the Suswa River has risen.

Rishikesh News: सुसवा नदी का जलस्तर बढ़ा, तेलीवाला में हुआ जलभराव

Thu, 09 Jul 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 09 Jul 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Water level of the Suswa River has risen.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोईवाला। लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुसवा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। जबकि सौंग और जाखन अभी सामान्य स्थिति में है। वहीं, नगर क्षेत्र तेलीवाला में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही भारी बारिश होती रही, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ीं। सुसवा नदी का जल स्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा। दोपहर तक नदी काफी उफान पर रही। सौंग का जल स्तर सामान्य रहा। जबकि जाखन में अभी पानी नहीं आया है।
विज्ञापन

भारी बारिश से तेलीवाला में जलभराव हो गया। नगर पालिका के सभासद सुंदर लोधी ने बताया कि तेलीवाला में जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी थीं। आवाजाही में भी दिक्कतें रहीं। बाद में पंप से पानी निकालकर स्थिति को सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण नगर के मुख्य बाजारों में अपेक्षाकृत कम रौनक रही। लोग बारिश के कारण घरों में ही रहे। शहर के कुछ मार्गों पर पानी भर गया था। अपराह्न में बारिश रुकने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। तहसील मुख्यालय पर बनाया गया आपदा नियंत्रण केंद्र दिन भर सक्रिय रहा। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लेने के लिए भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed