फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Waste Segregation Centre inaugurated

Rishikesh News: कचरा पृथक्करण केंद्र का उद्घाटन हुआ

Mon, 19 Jan 2026 08:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 19 Jan 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Waste Segregation Centre inaugurated
मुनि की रेती में वार्ड सेग्रीगेशन लीग का उद्घाटन करतीं डीएम नितिका खंडेलवाल। स्रोत आयोजक।
फोटो-
विज्ञापन

गंगा घाट और आस्था पथ पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला परिसर में वार्ड कचरा पृथक्करण केंद्र का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के तहत पालिका के प्रत्येक वार्ड में पृथक कूड़ा देने वालों को चिह्नित कर सम्मानित करने पर चर्चा की गई। इस दौरान पालिका की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में टिहरी डीएम नितिका खंडेलवाल, पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर चंद्रवीर पोखरियाल और सभासदों ने संयुक्त रूप से वार्ड सेग्रीगेशन लीग का उद्घाटन किया। डीएम ने पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वार्डों में इस प्रकार के कार्यक्रम से लोगों को सेग्रीगेशन के बारे में अधिक जागरूक किया जा सकता है। वार्ड सभासदों और क्षेत्रीय जनता से इस लीग में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने की अपील की।
विज्ञापन

इसके बाद सभी ने स्थानीय लोगों और स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर गंगा घाट, गंगा किनारे और आस्था पथ पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने करीब डेढ़ क्विंटल से अधिक सूखा कूड़ा एकत्र कर खाराश्रोत अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र भेजा। इसके बाद स्कूली छात्र छात्राओं ने रंग बिरंगी पेंटिंग से आस्था पथ को सजाया। इस मौके सभासद विनोद खंडूड़ी, बृजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, स्वाति पोखरियाल, विनोद सकलानी, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed