फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Volvo being run empty on Delhi route

दिल्ली रूट पर खाली दौड़ाई जा रही वाल्वो बस

Tue, 21 Dec 2021 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Volvo being run empty on Delhi route
15 आईएसबीटी में खड़ी उत्तराखंड परिवहन निगम की वोल्वो बस। - फोटो : RISHIKESH
दिल्ली रूट पर वीकेंड को छोड़कर अन्य दिनों में वाल्वो और एसी बसें खाली दौड़ाई जा रही हैं। पिछले नवंबर माह में भी रोडवेज मुख्यालय की ओर से चार बसों का लोड फैक्टर 50 फीसदी से कम आने पर रोडवेज डिपो का जवाब तलब किया गया है। इन बसों में से तीन बसें दिल्ली मार्ग पर चलती हैं।
विज्ञापन

रोडवेज के पूर्व कर्मचारी नेता भुवन चंद फुलारा ने बताया कि दिल्ली मार्ग पर साधारण बसों की ज्यादा मांग है, लेकिन जानबूझकर इस मार्ग पर तीन-तीन चार-चार सवारियों को लेकर वाल्वो बसें दौड़ाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह छह दिसंबर को कश्मीरी गेट बस अड्डे से वाल्वो की बस में सवार होकर ऋषिकेश आए थे। उस बस में पांच सवारियां थीं। दिल्ली से ऋषिकेश आ रही एसी बस में भी तीन सवारी थे। उन्होंने बताया कि नैनीताल मार्ग (वाया रामनगर) पर यात्रियों की संख्या काफी है, लेकिन अधिकारियों की हठधर्मिता के कारण इस मार्ग पर बस संचालित नहीं की जा रही है। यह मामला सीएम हेल्पलाइन देहरादून तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

क्या होता है लोड फैक्टर
रोडवेज बस की कुल सीटों में करीब 70 प्रतिशत सीट यात्रियों से भरी होनी चाहिए। उसके बाद ही बस का संचालन किया जा सकता है। पूरे महीने में वह बस कितनी सवारियां ढोती है, उस हिसाब से उसका लोड फैक्टर निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर पांच वाल्वो बसें चल रही हैं। यात्री ठीक मिल रहे हैं। बसों की आय भी ठीक आ रही है।
-पीके भारती, एजीएम रोडवेज ऋषिकेश डिपो
अब ऋषिकेश से पांच घंटे में दिल्ली का सफर
अब पांच घंटे में यात्री दिल्ली पहुंच सकेंगे। इसके लिए रोडवेज ने एक्सप्रेस वाल्वो सेवा शुरू की है। पहले दिल्ली जाने में छह घंटे लगते थे। किराया पहले की तरह ही होगा।

रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक प्रवीण कुमार भारती ने बताया कि यात्रियों की मांग पर ऋषिकेश डिपो से एक्सप्रेस वाल्वो सेवा दोपहर 12 बजे चलेगी। यह शाम को पांच बजे दिल्ली कश्मीरी गेट बस अड्डे पहुंचेगी। इस बस का केवल एक स्टॉपेज हरिद्वार में होगा। यह बस हरिद्वार से पतंजलि योगपीठ, मंगलौर, मुजफ्फरनगर बाईपास, खतौली बाईपास, मेरठ बाईपास, मेरठ एक्सप्रेस वे से सीधे कश्मीरी गेट बस अड्डा पहुंचेगी। टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलेगा। किराया 804 रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed