{"_id":"583de2d84f1c1b2d1ede65e8","slug":"volleyball-semifinal-match-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल का सेमीफाइनल मुकाबला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल का सेमीफाइनल मुकाबला आज
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Wed, 30 Nov 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल खेलते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
ओमकारानंद सरस्वती निलियम में आयोजित चार दिवसीय नौवीं इंटरनल स्कूल वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार क्वाटर फाइनल मैच हुए। इसमें दून भवानी पब्लिक स्कूल रानीपोखरी,ओमकारानंद सरस्वती निलियम बी, आर्मी स्कूल रायवाला और एनडीएस ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष मुनिकीरेती कंडवाल, स्कूल प्रधानाचार्य देवाशीष दास, अर्चना गैरोला ने संयुक्त रूप से किया। मंगलवार को पहला मैच दून भवानी पब्ल्कि स्कूल रानीपोखरी और एसबीएम के बीच खेला गया। इसमें दून भवानी ने एसबीए को 25-16, 25-21 से बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
दूसरा मैच ओमकारानंद सरस्वती निलियम बी और सतेश्वरी देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल रायवाला के बीच हुआ। इस मुकाबले में ओमकारानंद बी ने सतेश्वरी देवी मेमोरियल स्कूल को 25-12, 25-13 से पराजित किया। तीसरा मैच ओमकारानंद सरस्वती निलियम ए और आर्मी स्कूल के बीच हुआ।
विज्ञापन
इसमें आर्मी स्कूल ने 25-22, 26-24 से ओमकारानंद ए को हराया। चौथा मुकाबला एनडीएस और साईं बाबा इंटरनेशनल स्कूल छिद्दरवाला के मध्य हुआ। इसमें एनडीएस ने साईं बाबा को 25-18, 25-21 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
खेल सचिव वहीद अहमद ने बताया कि बुधवार को विजेता टीमों के सेमीफाइलन मुकाबला होगा। सुखदेव बड़ोनी, राजीव गौड़, रमेश भट्ट और सतेंद्र चौहान ने निर्णायक की भूमिका में रहे। इस मौके पर संगीता बिष्ट, अल्का रखवाल, सुनीता ढाका, सीमा चौधरी आदि उपस्थित रहे।