फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vis President angry over delay in beautification of Sanjay lake

विस अध्यक्ष ने अधिकारियों को फटकारा, संजय झील सौंदर्यीकरण का लटका है काम

Tue, 11 Aug 2020 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Vis President angry over delay in beautification of Sanjay lake
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने काले की ढाल के समीप प्रस्तावित संजय झील के सौंदर्यीकरण के काम में देरी को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वन क्षेत्र से सटे आठ संपर्क मार्गों का कैंपा योजना के माध्यम से निर्माण किए जाने के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन

बैराज स्थित विधानसभा अध्यक्ष के कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में विस अध्यक्ष ने अधिकारियों से संजय झील के सौंदर्यीकरण एवं विस्तारीकरण के संबंध में बनाई गई कार्ययोजना के संबंध में प्रगति रिपोर्ट मांगती। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संजय झील प्राकृतिक रूप से अत्यंत सुंदर और आकर्षक है। शहर के बीच में झील को विकसित करने से तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही अध्यात्म के साथ-साथ पर्यटक भी इस स्थान का लुफ्त उठा सकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र ही संजय झील के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाए। जिससे लंबित इस योजना का लाभ स्थानीय लोगों को मिल सके। इस दौरान अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वन क्षेत्र से सटे आठ संपर्क मार्गों का कैपा योजना के माध्यम से निर्माण किए जाने के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र से सटे इन सभी संपर्क मार्गों का पक्का निर्माण करना अति आवश्यक है क्योंकि संपर्क मार्ग पक्के ना होने के कारण स्थानीय लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed