फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Virtual classes of MBBMs started in AIIMS Rishikesh and Jammu

एम्स ऋषिकेश और जम्मू में एमबीबीएस की वर्चुअल कक्षाएं शुरू

Fri, 01 Jan 2021 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Virtual classes of MBBMs started in AIIMS Rishikesh and Jammu
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश और एम्स विजयपुर (जम्मू ) एक जनवरी से नए शैक्षणिक सत्र की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की वर्चुअल क्लासेस शुरू हो गई हैं। कोविड- 19 के मद्देनजर शुरू की गई वर्चुअल क्लास में ऋषिकेश एम्स के 119 और एम्स जम्मू के 35 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एम्स निदेशक प्रो रविकांत ने कहा कि एम्स ऋषिकेश में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू हो गई हैं, जिसमें संस्थान के साथ-साथ जम्मू एम्स के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। कहा कि हमारी चिकित्सा पद्धति में साइंस के साथ-साथ आर्ट भी है। चिकित्सा के विद्यार्थियों को अपने चिकित्सकीय पेशे में सफलता अर्जित करने के लिए विज्ञान के साथ ही कला को भी अनिवार्य रूप से आत्मसात करना होगा, तभी वह मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा दे सकते हैं। चिकित्सा के विद्यार्थियों को मरीज के प्रति व्यवहारिक कुशलता के ज्ञान में दक्ष बनाने के लिए आर्ट ऑफ मेडिसिन को साफ्ट स्किल जैसे क्रिएटिव राइटिंग, संगीत, ड्रामा आदि माध्यमों को अपनाया जाएगा। जिसके लिए एम्स संस्थान में प्रोफेशनल डेवलपमेंट एंड हिमेनिटी विभाग स्थापित किया गया है। एम्स विजयपुर (जम्मू) में संस्थान का निर्माण कार्य चल रहा है। यह काम एम्स ऋषिकेश की देखरेख मेें हो रहा है। जम्मू एम्स में इस वर्ष से 50 सीटों के साथ एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कर दी गई है। चूंकि जम्मू का मेंटर इंस्टीट्यूट (संरक्षक संस्थान) एम्स ऋषिकेश है, इसलिए एम्स ऋषिकेश के छात्र छात्राओं के साथ ही एम्स जम्मू की एमबीबीएस की पढ़ाई अपने संस्थान के छात्रों के साथ शुरू की है। इस अवसर पर संस्थान के डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता, जम्मू एम्स के उप निदेशक कर्नल प्रभात शर्मा, डॉ. मनीषा नैथानी, डॉ. पूर्वी कुलश्रेष्ठा, डॉ. गीता नेगी , डॉ. हरीश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed