{"_id":"67be1e3449df4dc8bd0eb921","slug":"villagers-will-get-freedom-from-potholes-after-17-years-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-628276-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: ग्रामीणों को 17 साल बाद मिलेगी गड्ढों से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: ग्रामीणों को 17 साल बाद मिलेगी गड्ढों से मुक्ति
Wed, 26 Feb 2025 01:17 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौलीग्रांट के चार गांवों के लिए 17 साल बाद मार्ग बनाने का काम शुरू किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी और अधिशासी अधिकारी उत्तम नेगी ने 31.60 लाख रुपये से बनने वाले 500 मीटर लंबे मार्ग निर्माण के लिए शिलान्यास किया।
ऋषिकेश मुख्य मार्ग से चोरपुलिया से होकर जौलीग्रांट के चार गांव सैनिक मोहल्ला, बागी, कोठारी मोहल्ला और बिचली जौलीग्रांट के लिए एक संकरा मार्ग है। 2007-08 में एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया गया था। तब जौलीग्रांट के चार रास्ते बंद कर हो गए थे।
तब ग्रामीणों ने आंदोलन किया तो चोरपुलिया से सैनिक मोहल्ले की तरफ एक 10 से 12 फीट चौड़ा मार्ग अस्पताल प्रशासन ने ग्रामीणों को दिया। जिसके बाद से लेकर वर्तमान तक इस मार्ग को नहीं बनाया गया था। लोग 17 सालों से गड्ढों से परेशान थे।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को उठानी पड़ रही थी। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी। तब उन्होंने इस सड़क को बनाने का वादा चार गांवों के लोगों से किया था।
स्थानीय निवासी और भाजपा नेता संपूर्ण रावत ने कहा कि क्षतिग्रस्त संकरे मार्ग पर दो वाहन मुश्किल से क्रॉस हो पाते हैं। कई बार इस मार्ग पर विवाद और झगड़े की नौबत आ जाती है। मार्ग बनने से सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सभासद राजेश भट्ट, रोशनलाल कोठियाल, हरीश रावत, रवि रावत, पुष्कर रावत, नरेश रावत, मनोज, शंकर आदि उपस्थित रहे।
--
मार्ग का एक हिस्सा अधिग्रहण में गया
देहरादून एयरपोर्ट पर कैट वन लाइट लगाने के लिए चोरपुलिया की तरफ से कुल 1.955 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। इस अधिग्रहण में शिलान्यास किए गए मार्ग का चोरपुलिया वाला हिस्सा भी शामिल है। हालांकि प्रशासन ने अधिग्रहण किए गए मार्ग के हिस्से के बदले दूसरी तरफ मार्ग को जमीन दी है। लेकिन उस पर अभी कोई मार्ग का काम नहीं हुआ है। अभी लोग अधिग्रहण वाले मार्ग के हिस्से से ही आवाजाही कर रहे हैं। एयरपोर्ट द्वारा बाउंड्री बनाने के बाद यह हिस्सा बंद हो जाएगा। तब ग्रामीणों को आवाजाही में मुश्किलें आ सकती हैं।