{"_id":"625323ab6610db529a54a91c","slug":"villagers-upset-due-to-panic-of-elephant-and-guldar-rishikesh-news-drn4087371134","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी और गुलदार के आतंक से श्यामपुर के ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी और गुलदार के आतंक से श्यामपुर के ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याय पंचायत श्यामपुर के खादर क्षेत्र में हाथियों की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। हाथी यहां काश्तकारों की खेत में सुरक्षा तारजाल बाड़ तोड़कर मंडाई के लिए रखे गेहूं की फसल को नष्ट कर उसे इधर उधर बिखेर रहे हैं। वन्य जीवों से जल्द सुरक्षा न करने पर ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
स्थानीय काश्तकार दिनेश प्रसाद, विनोद प्रसाद, सुदामा प्रसाद, बिंदेश्वरी देवी, शाकंभरी देवी, राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, विजय सिंह, गब्बर सिंह और भगवान सिंह आदि ने बताया कि बीते शनिवार देर रात हाथियों के झुंड ने उनके गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया है। हाथी यहां सुरक्षा तारजाल को तोड़कर मंडाई के लिए रखे गेहूं की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश फैल रहा है। स्थानीय नागरिक विनोद जुगलान ने बताया कि ठाकुरपुर के नेपाली फार्म में गुलदार ने सुशील बडोनी की गोशाला में बंधी बछिया को अपना निवाला बना दिया है। कहा कि आबादी क्षेत्र में लगातार वन्यजीवों की घुसपैठ बढ़ रही है। शासन प्रशासन को इस ओर ठोस कदम उठाने चाहिए। वन्य जीवों से हो रहे नुकसान को लेकर संबंधित विभाग को उचित मुआवजा देना चाहिए।
रेंज अधिकारी ललित मोहन नेगी ने बताया कि इन दिनों वन कर्मचारी मीरानगर क्षेत्र में दिखे गुलदार को पकड़ने के लिए गश्त दे रहे हैं। इसके चलते अन्य क्षेत्र में वन कर्मचारियों की गश्त नहीं हो पा रही है। जल्द ही इस ओर कोई सकारात्मक कार्य किए जाएंगे।