{"_id":"648f687b5f13dd85a80ccd26","slug":"villagers-burnt-corporations-effigy-in-protest-against-garbage-plant-rishikesh-news-c-38-1-rks1001-1902-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कूड़ा प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने फूंका निगम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कूड़ा प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने फूंका निगम का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालपानी बीट में कूड़ा निस्तारण प्लांट निर्माण के विरोध में कूड़ाघर विरोधी संयुक्त संघर्ष समिति ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया है।
गुमानीवाला स्थित शहीद स्मारक के पास कूड़ाघर विरोधी संयुक्त संघर्ष समिति का 291 दिनों से धरना प्रदर्शन जारी है। स्थानीय ग्रामीण रणजीत थापा ने बताया कि बीते शनिवार को नगर निगम प्रशासन की टीम ने लालपानी बीट में प्रस्तावित कूड़ाघर की भूमि पर जेसीबी से निर्माण कार्य शुरू कराया था। जिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध करते हुए दोपहर 3 बजे तक निर्माण कार्य को बंद करा दिया था।
बताया कि आबादी के बीच कूड़ा निस्तारण प्लांट के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जबकि विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को ग्रामीणों से वार्ता से हल निकालने के निर्देश दिए थे। लेकिन नगर निगम मेयर मंत्री के निर्देश को दरकिनार करते हुए निर्माण कार्य शुरू करने की लगातार कोशिश कर रही हैं। जिसको जनता ने एकबार फिर विफल कर दिया है। रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने नगर निगम का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया है। इस मौके पर मानवेंद्र कंडारी, पुरुषोत्तम बडोनी, गुमानीवाला ग्राम प्रधान दीपिका व्यास, रुकमा व्यास, लाल बोरा, धर्म क्षेत्री, विजया, सुनीता, सुषमा आदि मौजूद रहे।