{"_id":"648f683ebce7d0f29205b986","slug":"video-of-inspector-flaunting-uniform-goes-viral-rishikesh-news-c-38-1-rks1001-1912-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: वर्दी का रौब झाड़ रहे दरोगा का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: वर्दी का रौब झाड़ रहे दरोगा का वीडियो वायरल
विज्ञापन
थाना रायवाला क्षेत्र का एक वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें एक दरोगा एक जनप्रतिनिधि को वर्दी का रौब झाड़ते हुए दिखाई दे रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो थाना रायवाला परिसर में बीते शुक्रवार रात्रि का बताया जा रहा है। वीडियों में एक स्थानीय जनप्रतिनिधि किसी मामले को लेकर दरोगा से दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराने की बात कर रहे हैं। जिसके बाद दरोगा बौखला जाता है और जनप्रतिनिधि पर ही भड़कने लगता है। वीडियों में दरोगा जनप्रतिनिधि से कहता है कि आप मुझे अच्छे से जानते हैं। मैं किसी से भी नहीं डरता हूं। आपने पहले भी ऐसा किया था और उस समय भी आपने मुंह की खाई थी। जिसमें आपकी राजनीति भी खराब हो गई थी।
जनप्रतिनिधि कहता है कि कोई बात नहीं। मैं जनता के लिए लड़ता हूं और लड़ता रहूंगा। जिसके बाद दरोगा और भड़क उठता हैं। दरोगा कहता है कि मैं भी थाने का दरोगा हूं। उक्त वीडियाे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग सोशल मीडिया के माध्यम से दरोगा पर कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। उक्त वीडियो में पुलिस की ओर से मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया जा रहा एक व्यक्ति पुलिस पर मारपीट का आरोप भी लगा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -
वर्जन
जनप्रतिनिधि और दरोगा की बहस का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी व्यक्ति पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - संदीप नेगी, सीओ, ऋषिकेश