फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vicious person who took money out of vehicles arrested

वाहनों से रुपये निकालने वाला शातिर गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Vicious person who took money out of vehicles arrested
बैंकों के बाहर रेकी कर वाहनों से पैसे निकालने और हत्या के मामले के आरोपी को कोतवाली डोईवाला पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, एक कारतूस, दो मास्टर चाबी, एक पेंचकस और बिना नंबर प्लेट की एक लाल रंग की स्कूटी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड के अलावा राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के थानों में करीब सात मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन

कोतवाल राकेश गुसांई ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक लाल रंग की स्कूटी में बैंक के आसपास किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने एक टीम गठित कर शातिर को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। हर्रावाला बैरियर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने लाल रंग की स्कूटी को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद उसे दबोच लिया और कोतवाली ले आए। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के पहचान इरफान अहमद पुत्र अनीस अहमद निवासी निवासी काजीपुरा सिविल लाइन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

5 से 10 सेकेंड में उड़ा देता था रुपये
पूछताछ के दौरान आरोपी ने माना कि वह बैंकों के बाहर और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में रेकी करता है। यदि कोई आदमी बैंक से रुपये निकालकर अपने वाहन की डिग्गी में रखता है तो वह अपनी स्कूटी से उस वाहन के पीछे-पीछे चल देता है। जैसे ही व्यक्ति कहीं अपना वाहन रोककर इधर-उधर कोई काम से या सामान लेने के लिए वाहन से हटता है तो वह मास्टर चाभी से 5 से 10 सेकेंड के बीच डिग्गी को खोलकर रुपये निकाल लेता है। कोतवाल ने बताया कि पूर्व में आरोपी ने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है, जिनमें वह जेल से सजा काटकर जमानत पर चल रहा है। आरोपी स्कूटी के बारे में कुछ नहीं बता पाया जिससे वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न थानों में हैं सात मुकदमे दर्ज
1. कार से 10 लाख रुपये निकालने पर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून में मुकदमा
2. पांच किलो डोडा बरामद होने पर थाना हल्द्वानी में मुकदमा
3. कार से 57 लाख रुपये निकालने पर थाना भीड़वाड़ा राजस्थान में मुकदमा
4. कार से दो लाख रुपये निकालने पर थाना सिविल लाइन करनाल हरियाणा में मुकदमा
5. थाना मझोला जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश में हत्या का मुकदमा दर्ज
6. थाना सिविल लाइन मुरादाबाद में जुआ एक्ट में मुकदमा दर्ज
7. आर्म्स एक्ट में थाना डोईवाला देहरादून में मुकदमा
पुलिस टीम में यह रहे शामिल
कोतवाल राकेश गुसांई
वरिष्ठ उप निरीक्षक मनमोहन सिंह नेगी
उप निरीक्षक राजेंद्र पुजारा इंचार्ज पुलिस चौकी हर्रावाला
हेड कांस्टेबल राजकुमार
कांस्टेबल रविंदर टम्टा
कांस्टेबल सोबन सिंह और सतीश मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed