फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vic president welcomed related Patra

विस अध्यक्ष ने संबित पात्रा का किया स्वागत

Sat, 09 Nov 2019 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Vic president welcomed related Patra
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के उत्तराखंड आगमन पर देवप्रयाग में स्वागत करते विस अध? - फोटो : RISHIKESH
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के उत्तराखंड आगमन पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर पात्रा को इगास पर्व की बधाई दी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता इगास पर्व मनाने के लिए अनिल बलोनी के पैतृक गांव नकोट पहुंचे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सांसद अनिल बलूनी की ओर से उत्तराखंड की लोक परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान में भागीदारी निभाने पर संबित पात्रा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रवक्ता के बीच उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के साथ लोक परंपराओं व संस्कृति पर चर्चा हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सतीश लखेड़ा, ऋषिकेश नगर निगम पार्षद विपिन पंत, पार्षद वीरेंद्र रमोला, संदीप खुराना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed