{"_id":"570ffb6a4f1c1be0414a6b36","slug":"vehicle-in-no-entry-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो एंट्री जोन में कोई टोकने वाला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो एंट्री जोन में कोई टोकने वाला नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश्ा मना है
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी पुलिस प्रशासन की लापरवाही तीर्थनगरी में गंगा स्नान व तीर्थ दर्शन को आने वाले सैलानियों पर भारी पड़ रही है। पुलिस प्रशासन की उदासीनता के कारण रामझूला क्षेत्र में गंगा तट पर अनधिकृत रूप से दोपहिया वाहन पार्क किए जा रहे हैं। नो-एंट्री जोन में फर्राटा भर रहे दुपहिया वाहनों को रोकने-टोकने वाला कोई नहीं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस का एक भी जवान तैनात नहीं किया गया है।
विज्ञापन
अर्द्ध कुंभ मेेले में इन दिनों देश-दुनिया के तीर्थयात्री क्षेत्र में जुट रहे हैं। क्षेत्र में आमद करने वाले सैलानियों के लिए अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। बावजूद इसके, भारी पुलिस बल को कहां, किन प्वाइंटों पर तैनाती दी जानी चाहिए और उन्हें कहां तैनाती दी गई है, इसका कोई ओर-छोर नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
हैरत की बात है कि स्वर्गाश्रम रामझूला पुल से लक्ष्मणझूला जाने वाले गंगा लाइन मार्ग पर लगने वाले ठेली-खोखों के आसपास पुलिस की मौजूदगी तो दिनभर दिखाई देती है, लेकिन ड्यूटी प्वाइंटों से वे गायब हैं। इसकी बानगी नो-एंट्री जोन में फर्राटा भर रहे दुपहिया वाहन हैं।
विज्ञापन
तट पर पार्क हो रहे वाहनों के कारण देसी-विदेशी पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन पौड़ी पुलिस प्रशासन इस ओर कार्रवाई करने के बजाय तमाशबीन बना हुआ है।
मामला संज्ञान में नहीं है, लगभग सभी जगह पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। यदि प्रतिबंधित गंगा तटों तक दोपहिया वाहन चालक पहुंच रहे हैं तो इस बाबत शीघ्र ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात जवानों को निर्देशित किया जाएगा।-धनंजय तोमर, सीओ पौड़ी।