फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vegetable vendors expressed anger against the Municipal Corporation

सब्जी विक्रेताओं ने जताया आक्रोश, आज भी रहेगी छोटी सब्जी मंडी बंद

Tue, 06 Apr 2021 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendors expressed anger against the Municipal Corporation
ऋषिकेश। फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति के पदाधिकारियों ने जीवनी माई धर्मशाला में एक बैठक की। इसमें सब्जी विक्रेताओं ने नगर क्षेत्र में संचालित सब्जी की दुकानें बंद कर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ रैली निकाली। कहा कि जीवनी माई रोड पर दुकानें लगाने की अनुमति नहीं देने पर सब्जी विक्रेताओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

सोमवार को समिति अध्यक्ष राजू गुप्ता के नेतृत्व में सब्जी विक्रेता आश्रम परिसर में एकत्रित हुए। गुस्साए विक्रेताओं ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि एक वर्ष से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक नगर निगम ने सब्जी विक्रेताओं को उनके मूलभूत स्थान जीवनी माई रोड पर दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी है। सब्जी विक्रेताओं के पास जगह नहीं होने से वे बेरोजगार हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेरी नीति का भी निगम अनुपालन नहीं कर रहा है, जिसका खामियाजा सब्जी विक्रेताओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में मंगलवार को भी सब्जी मंडी बंद रहेगी। इसके साथ ही सब्जी विक्रेता मंगलवार को रायवाला में आयोजित मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कार्यक्रम में शिरकत कर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर कैलाश चंद्र शाहनी, अनिल गुप्ता, राकेश गुप्ता, हेमंत, शिवकुमार गौतम, विकास तेवतिया, रीना शर्मा, शकुंतला शर्मा, राजू दिवाकर, चेतन शर्मा, राधा रमोला, शारदा सिंह, जेएस राणा, सुमित पंवार और प्रभाकर शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed