फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Vasant Utsav will start from 30 January 2025

Rishikesh News: 30 जनवरी 2025 से होगा वसंत उत्सव का आगाज

Sun, 15 Dec 2024 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Vasant Utsav will start from 30 January 2025
झंडा चौक स्थित भरत मंदिर परिसर में हृषिकेश वसंत उत्सव समिति की ओर से वसंत उत्सव की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्सव की तैयारियों को लेकर रुपरेखा तैयार की गई। सर्वसम्मति से हर्षवर्धन शर्मा को संरक्षक समिति का संरक्षक बनाया गया। दीप शर्मा को संयोजक और वरुण शर्मा को सह संयोजक नियुक्त किया गया। हृषिकेश वसंत उत्सव समिति के संयोजक दीप शर्मा ने बताया कि वसंत उत्सव 30 जनवरी से चार फरवरी तक चलेगा। 30 जनवरी 2025 को प्रात: सात बजे ध्वजारोहण के साथ उत्सव का आगाज होगा। आठ बजे स्व. रामबाबू गोयल स्मृति साइकिल दौड़, 11 बजे विद्यालय में छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम और संस्कृत विद्यालयों के खेलकूद की प्रतियोगिता चलेगी।
विज्ञापन


31 जनवरी 2025 को 11 बजे मटकी फोड़ प्रतियोगिता, शाम छह बजे गढ़वाली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। एक फरवरी 2025 को स्व. महंत अशोक प्रपन्नाचार्य महाराज की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। जो सुबह 9:30 से शुरू होगा। 11 बजे कला प्रतियोगिता, शाम छह बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन




दो फरवरी 2025 को हृषिकेश नारायण भरत महाराज की शोभायात्रा दोपहर एक बजे नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। अपराह्न 3:30 बजे बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। तीन फरवरी को दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा और चार फरवरी को समापन होगा। बैठक में महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, विनय उनियाल, निवर्तमान मेयर अनीता ममगाईं, जयेंद्र रमोला, रवि प्रपन्नाचार्य, राकेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed