{"_id":"696fe3a42e5a65438f05f657","slug":"vaccination-will-prevent-cervical-cancer-dr-rajalakshmi-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-883874-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता व टीकाकरण से थमेगा सर्वाइकल कैंसर : डॉ. राजलक्ष्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता व टीकाकरण से थमेगा सर्वाइकल कैंसर : डॉ. राजलक्ष्मी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ अपराजिता कार्यक्र
Link Copied
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में अपराजिता अभियान के तहत छात्राओं को महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। एम्स ऋषिकेश की एडिशनल प्रोफेसर (डॉ.) राजलक्ष्मी ने छात्राओं को मासिक धर्म की स्वच्छता और सर्वाइकल कैंसर जैसे गंभीर विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि जागरूकता और समय पर टीकाकरण ही सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सबसे सशक्त माध्यम है।मंगलवार को अपराजिता कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य ललिता कृष्णास्वामी, डॉ. राजलक्ष्मी, वसुंधरा संस्था की अध्यक्ष प्रियंका नेगी ने किया। डॉ. राजलक्ष्मी ने कहा कि महिलाओं में स्तन कैंसर के बाद सबसे अधिक पाया जाने वाला कैंसर सर्वाइकल कैंसर है। यह एक ऐसा रोग है जो धीरे-धीरे शरीर में पनपता है और जब तक इसके लक्षण स्पष्ट होते हैं, तब तक कई बार बहुत देर हो चुकी होती है। यही कारण है कि इसके प्रति जागरूकता और समय पर बचाव अत्यंत आवश्यक है। कहा कि सर्वाइकल कैंसर मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण के कारण होता है। अधिकांश मामलों में शरीर इसे खुद ही खत्म कर देता है, लेकिन कुछ स्थितियों में यही वायरस आगे चलकर कैंसर का रूप ले लेता है। डॉ. राजलक्ष्मी ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता पर भी छात्राओं को जानकारी दी। कहा कि लंबे समय तक पैड या टैंपोन का प्रयोग न करें। इन्हें बदलते रहें। मासिक धर्म के दौरान प्यूबिक एरिया को साफ-सुथरा रखें। इस दौरान पर्याप्त नींद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।