{"_id":"576ef1d44f1c1bc525b4a6e6","slug":"uttarakhand-tirthnagri-dividends-gem-award","type":"story","status":"publish","title_hn":" तीर्थनगरी के लाभांशु को उत्तराखंड रत्न अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थनगरी के लाभांशु को उत्तराखंड रत्न अवार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 26 Jun 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
लाभांशु शर्मा को उत्तराखंड रत्न अवार्ड
- फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं विवि नैनीताल में आयोजित एक कार्यक्रम में तीर्थनगरी के चंद्रेश्वरनगर निवासी लाभांशु शर्मा को उत्तराखंड रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। शर्मा को यह अवार्ड प्रदेश में सराहनीय कार्य करने पर मिला। अवार्ड नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायाधीश सर्वेश कुमार और मानवाधिकार आयोग न्यायाधीश राजेश टंडन ने प्रदान किया। लाभांशु शर्मा को 2015 में राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने चिल्ला नहर में डूबते दिल्ली के दो पर्यटकों को बचाया था। इसके अलावा वह कुश्ती में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुका है।
विज्ञापन
