{"_id":"65b9511782333817cd0331b6","slug":"uttarakhand-power-lifting-championship-2024-was-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-339466-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अक्षय ने 662.5 किलो भार उठाकर जीता स्ट्रांगमैन का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अक्षय ने 662.5 किलो भार उठाकर जीता स्ट्रांगमैन का खिताब
विज्ञापन
Iभनियावाला में उत्तराखंड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024 का हुआ आयोजन
I
I
I
Iमास्टर में कविता देवी और सीनियर वर्ग में पूजा शर्मा रहीं प्रथमI
भनियावाला में उत्तराखंड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा, हिमाचल सहित प्रदेश के कई जिलों के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने 53 किलो से लेकर 120 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया। प्रतियोगिता में फुल पॉवर लिफ्टिंग का खिताब हरिद्वार के नाम रहा।
जूनियर वर्ग गर्ल्स का खिताब देहरादून के नाम रहा।
मुख्य अतिथि एडीजी अमित सिन्हा ने कहा कि नशे से युवाओं को भविष्य बर्बाद हो रहा है। देश और समाज पर बुरा असर पड़ रहा है। नशा एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की बुराई है। जिसे मिलकर ही खत्म किया जा सकता है। भाजपा नेता हिमांशु चमोली ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए मंच मिलता है। प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर कैटेगरी में 25 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
सीनियर कैटेगरी में पूजा शर्मा ने 140 किलो डेडलिफ्ट उठाकर पहला स्थान हासिल किया। मास्टर में कविता देवी ने 127.5 किलो डेडलिफ्ट उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों ही हरिद्वार की रहने वाली हैं। सीनियर फुल पॉवर लिफ्ट स्ट्रांग मैन में देहरादून के अक्षय कुमार ने 662.5 किलो उठाकर पहला स्थान हासिल किया। बेस्ट लिफ्ट में हरियाणा के देवेंद्र गुजर ने 480 किलोे डेडलिफ्ट उठाकर प्रथम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का आयोजन दो बार स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया का खिताब और तीन बार राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता रहे मनप्रीत सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनप्रीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, गगनदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, गुंजन सैनी, गुरजीत सिंह, आकाशदीप, कुणाल सैनी, गुरजीत सिंह लाडी आदि उपस्थित रहे।