फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Uttarakhand Police won the volleuball trophy

बीईजी रुड़की को किया पराजित, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Tue, 07 Mar 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/डोईवाला।
अमर उजाला ब्यूरो/डोईवाला। Updated Tue, 07 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Police won the volleuball trophy
volleyball - फोटो : Demo Pic

हिमालय पंचवटी स्पोर्ट्स प्रोमोशन फाउंडेशन और क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस ने रोचक संघर्ष में बीईजी रुड़की को पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की। इस अवसर पर नमामि गंगे के राष्ट्रीय संयोजक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।  

विज्ञापन


    
खैरी रोड स्थित सुभाष चंद्र एकेडमी परिसर में आयोजित की गई वालीबॉल प्रतियोगिता में पहले सेमीफाइनल में बीईजी रुड़की ने ग्राफिक ऐरा को 25- 16, 25- 11 और 25- 20 और दूसरे सेमीफाइनल में उत्तराखंड पुलिस ने पंचवटी को 20- 25, 19- 25, 25- 21,25-13 और 15- 11 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें उत्तराखंड पुलिस ने बीईजी रुड़की को 19- 25, 29- 27,25-20 और 25- 19 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नमामि गंगे के राष्ट्रीय संयोजक और भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि खेलों की प्रतिभाओं को निखारने में प्रतिस्पर्धाएं सहायक होती हैं। आयोजन समिति के अरुण कुमार सूद ने कहा कि संगठन खेल और खिलाड़ियों के विकास में सतत काम कर रहा है।


समापन अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेहर सिंह, ग्रामीण स्पोटर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष करन बोरा, अरुण सूद, गोपाल शर्मा, संजीव सैनी, राजेन्द्र तड़ियाल, पुरुषोत्तम डोभाल, प्रदीप वालिया, माहेश्वरी थपलियाल, सेमी मसीह, प्रेम मोहन कंडारी, सन्नी रावत, राकेश जोशी आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed