{"_id":"64516e6f2ba9d4f2b6018ed4","slug":"uproar-in-rishikesh-kotwali-to-rescue-the-man-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1040-42-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: युवक को छुड़ाने के लिए कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: युवक को छुड़ाने के लिए कोतवाली में हंगामा
विज्ञापन
ऋषिकेश। मंत्री प्रेमचंद के युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होेने के बाद मामले की शिकायत दर्ज कराने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून रोड स्थित कोतवाली परिसर में इकट्ठा हो गए। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता हंगामा करते हुए आमने-सामने हो गए और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जड़ते हुए नारेबाजी करने लगे। इस पर पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामले को शांत कराया।
बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हंगामे के दौरान कोतवाली परिसर छावनी में तब्दील हो गया। मामले को लेकर माहौल बिगड़ता देख डोईवाला कोतवाली और थाना रायवाला से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इस दौरान कोतवाली परिसर में भारी संख्या में पुलिस पर तैनात रहा। वहीं, मामले की गंभीरता को देखत हुए एसडीएम सौरभ असवाल ने भी कोतवाली पहुंचकर संज्ञान लिया।
-- -- -- -- -
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली में पहुंच कर मंत्री के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्हाेंने कहा कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की तानाशाही चरम पर है। वह जुबानी जंग के बाद हाथापाई पर उतारू हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री और उनके गनर ने शिवाजी नगर निवासी युवक सुरेंद्र नेगी को बेरहमी से पीटा है। यदि युवक की गलती थी तब भी मंत्री को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। जयेंद्र ने मांग की कि कैबिनेट मंत्री और उनके गनर पर मुकदमा दर्ज किया जाए अन्यथा पीड़ित युवक को साथ लेकर कांग्रेस आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
कौन है युवक सुरेंद्र नेगी
युवक सुरेंद्र नेगी नगर निगम ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र के निवासी हैं। सुरेंद्र नेगी लंबे समय से सामाजिक और जनहित के आंदोलन आदि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उनको समाज में एक आंदोलनकारी के रूप में जाना जाता है। सुरेंद्र नेगी कई जन आंदोलनों में प्रमुखता से भाग लेते रहे हैं। सुरेंद्र नेगी शिवाजीनगर क्षेत्र से ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नगर निगम पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। वह शिवाजी नगर क्षेत्र में ही अपने घर के पास परचून की दुकान संचालित करते हैं, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण होता है।
-- -- -- -- -
क्या दिख रहा वायरल वीडियो में
वायरल वीडियो में कैबिनेट मंत्री सड़क किनारे अपने वाहन के पास खड़े होकर शिवाजी नगर निवासी युवक सुरेंद्र सिंह नेगी से बात कर रहे हैं। बातचीत अचानक हाथापाई में बदल गई। वीडियो में मंत्री सुरेंद्र पर थप्पड़ मारते भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनका गनर भी युवक पर हाथापाई करने के बाद लातें मारते हुए दिखाई दे रहा है। कुछ और लोगों ने भी मिलकर युवक की जमकर पिटाई की।