फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Upgradation of Bhaniyawala PHC

अब भानियावाला पीएचसी के उच्चीकरण की मांग उठी

Wed, 22 Dec 2021 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Upgradation of Bhaniyawala PHC
02 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भानियावाला। - फोटो : RISHIKESH
थानो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग के बाद अब अठूरवाला भानियावाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग उठने लगी है। स्थानीय लोगों ने सरकार से पीएचसी भानियावाला के उच्चीकरण की मांग की है।
विज्ञापन

अठूरवाला भानियावाला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 80 दशक से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टिहरी विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला, सुनार गांव और भानियावाला के लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। यहां एक मात्र चिकित्सक के भरोसे ही यह पीएससी संचालित हो रही है। कोरोना संक्रमण काल के बाद से ओपीडी में प्रतिदिन 30 से अधिक मरीज आते हैं। स्थानीय निवासी मुकेश पंवार का कहना है कि यदि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण हो जाता है तो स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। यहां जांच और प्रसव की सुविधा भी नहीं है। आपातकालीन सेवाएं सुबह नौ से तीन बजे तक ही मिल पाती हैं। आपातकालीन स्थिति में भी केवल फर्स्ट एड ही मिल पा रहा है। गंभीर स्थिति होने पर मजबूरी में निजी अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। नगर पालिका सभासद संदीप नेगी का कहना है कि अभी उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यदि पीएचसी का उच्चीकरण हो जाता तो लोगों को लाभ मिलेेगा। बता दें कि थानो निवासी भी पीएचसी थानो के उच्चीकरण को लेकर आंदोलन कर चुके हैं।
विज्ञापन

सीमित संसाधनों से ही सभी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की कोशिश की जाती है। स्वास्थ्य महानिदेशक स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भानियावाला में सुविधाओं को बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। यदि उच्चीकरण होता है तो ओपीडी में भी बढ़ोतरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. ज्योति रावत, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पीएचसी भानियावाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed