फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   United Kisan Morcha will seek cooperation from the traders

Rishikesh News: भारत बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से किसान मांगेंगे सहयोग

Thu, 15 Feb 2024 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha will seek cooperation from the traders
Iसंयुक्त किसान मोर्चा शुक्रवार को तहसील में करेगा प्रदर्शनI
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा शुक्रवार को प्रस्तावित भारत बंद के लिए नगर के व्यापारियों से सहयोग मांगेगा। मोर्चा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगे।

बुधवार को गन्ना समिति परिसर में बने किसान भवन में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक आहूत की गई। जिसमें तय किया गया कि 16 फरवरी के प्रस्तावित भारत बंद का समर्थन किया जाएगा। इसके लिए नगर के व्यापारियों से किसानों का साथ देने के लिए सहयोग मांगा जाएगा।
विज्ञापन




संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण अन्नदाता सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हो गया है। किसानों की आय दोगुनी करने और एमएसपी की गांरटी का झूठा आश्वासन के कारण किसान दिल्ली में जमा हो रहे हैं। किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि किसानों और मजदूरों के मुद्दों को भटकाने के लिए सरकार तरह-तरह के षडयंत्र कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषक फेडरेशन के अध्यक्ष उमेद वोरा ने कहा कि किसानों को आंदोलन में अपने साथ व्यापारियों को भी लामबंद करना होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों से गरीब, श्रमिक, किसानों का शोषण हो रहा है। बैठक में पूर्व प्रधान अब्दुल रज्जाक, किसान सभा मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, जाहिद अंजुम, करतार सिंह नेगी, बलबीर सिंह बिंदा, आचार्य आशीष, हरबंश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed