फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Under the programme, Ravi Krishak Mahotsav was organized

Rishikesh News: किसानों को दी उन्नत बीज और योजनाओं की जानकारी

Sun, 05 Nov 2023 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Under the programme, Ravi Krishak Mahotsav was organized
Iभोगपुर में सरकार किसानों के द्वार के अंतर्गत रवि कृषिक महोत्सव का आयोजनI
विज्ञापन


सरकार किसानों के द्वार कार्यक्रम के तहत भोगपुर ग्राम सभा के पंचायत घर में रवि कृषक महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें डेरी, पशुपालन, उद्यान, कृर्षि, फसल बीमा आदि की लोगों को जानकारी दी गई।



कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के सहायक निदेशक डॉ. शिवदयाल ने उन्नत फसलों की प्रजातियों की जानकारी देते हुए कहा कि उन्नत बीजों से कम लागत में अधिक उत्पादन किया जा सकता है। सरकार उन्नत बीजों पर सब्सिडी भी दे रही है। सहायक कृषि अधिकारी डीएस असवाल ने कहा बीज अनुदान, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना और दूसरी जानकारियां दी। विकास खंड प्रभारी मोहन सिंह भंडारी, सहायक कृषि अधिकारी और डॉक्टर राजेश ने पशुओं की बीमारियों और उपचार की जानकारी दी।
विज्ञापन




उद्यान विभाग सहायक विकास अधिकारी श्वेता चौहान ने उद्यान से संबंधित जानकारी लोगों को दी। अध्यक्षता ग्राम प्रधान संजीव नेगी और संचालन सहायक कृषि अधिकारी डीएस असवाल ने किया। इस अवसर पर सोहन पोखरियाल, आशीष नेगी, राजेश कुमार दुबे, गडूल प्रधान धर्मपाल, अजीत पाल, बीडीसी मोहित राणा, जीवन चौहान, राजेश नेगी, राहुल, कुंदन सिंह रावत, शमशुद्दीन, मुन्ना अली, मनोहर सिंह नेगी, पूर्णानंद तिवाडी, पुष्पराज बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed