{"_id":"5838a0444f1c1b5a2c13b034","slug":"uncontrollable-woman-crushed-by-truck-riding-a-scooty-woman-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, मौत
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Sat, 26 Nov 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू ट्रक कर चपेट में आने से एक स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। महिला विवाह समारोह में शामिल होने जा रही थी। हादसे के बाद भाग रहे वाहन चालक और परिचालक को स्थानीय लोंगो ने दौड़कर पकड़ लिया गया।
अनीता व्यास (40) पत्नी महेंद्र व्यास निवासी ढालवाला शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे स्कूटी से दून मार्ग स्थित आदर्श ग्राम में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। चंद्रभागा पुल पार करने के बाद वह जैसे ही नटराज चौक से पहले एक पेट्रोल पंप के समीप पहुंचीं, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया।
हादसे में स्कूटी सड़क के दूसरी छोर में जा गिरी और अनीता ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं। इससे सिर बुरी तरह से कुचल गया। आसपास के लोग लहुलूहान हालत में अनीता को सरकारी अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों ने पीछा कर प्रगति विहार में दबोचा लिया। लोगों ने चालक और परिचालक की पिटाई के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रशिक्षु पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि चालक परिचालक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
अनीता की दो बेटियां और एक बेटा हैं। हादसे के समय वह स्कूल गए हुए थे। अस्पताल में रोते बिलखते पति महेंद्र रिश्तेदारों से कह रहे थे कि बच्चे मां के बारे में पूछेंगे तो क्या जवाब दूंगा। उन्हें कैसे जवाब दूंगा कि उनके सिर से मां का साया छिन गया है।
महेंद्र व्यास ने बताया कि परिवार के एक बेटे की आदर्श ग्राम में शादी होनी है। सुबह मंगल स्नान की रस्म थी। वह आदर्श ग्राम पहुंचे, लेकिन वहां पत्नी नहीं मिली तो उन्होंने पत्नी को फोन कर मंगल स्नान की रस्म में आने को कहा। महेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी ने इनकार भी किया, लेकिन उन्होंने आने की जिद की।