{"_id":"58b326414f1c1b5b088312db","slug":"unconscious-japanese-tourist-found-in-the-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में बेसुध मिला जापानी पर्यटक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में बेसुध मिला जापानी पर्यटक
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में बेसुध पड़ा जहरखुरानी का शिकार जापानी पर्यटक।
- फोटो : amar ujala.
तीर्थनगरी घूमने आया एक जापानी पर्यटक हरिद्वार मार्ग पर संदिग्ध हालात में अचेतावस्था में मिला। एक रिसार्ट स्वामी ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित का पर्स और चेन गायब है। जहरखुरानी का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पर्यटक की पहचान सैजी मतसुसिता (22) निवासी जापान के रूप में हुई है। आशंका है कि पर्यटक जहरखुरानी का शिकार हुआ है। स्थानीय अभिसूचना विभाग को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
हरिद्वार रोड पर कालेकीढाल में रविवार शाम सड़क किनारे बेसुध हालत में पड़े जापानी पर्यटक को देखने के लिए भीड़ जमा थी। इसी बीच एक युवक ने पर्यटक के पास मिले मोबाइल से एक नंबर पर संपर्क साधा, जो तपोवन स्थित नेचर विला रिसार्ट के स्वामी ने रिसीव किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक जापानी पर्यटक ने सुबह ऑनलाइन डोर मेट्री बुक कराई थी, जिसने कॉल कर दोपहर तक पहुंचने की बात कही थी। सूचना पर रिसार्ट स्वामी पीएस रावत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से पर्यटक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
पीएस रावत ने बताया कि बेहोशी की हालत में पीड़ित ने एक बांग्लादेशी गाइड के साथ में होने की बात बताई है। उसने रास्ते में जूस पिलाया था। पर्यटक का पर्स और चेन गायब है।