फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Un muerto en accidentes de tráfico, diez heridos

सड़क हादसों में एक की मौत, दस घायल

Wed, 15 Jun 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 15 Jun 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
Un muerto en accidentes de tráfico, diez heridos
accident - फोटो : amar ujala

तीर्थनगरी में हुए विभिन्न हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 10 लोग अन्य घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मंगलवार शाम बाइक सवार दो युवक ऋषिकेश से वाया चीला बैराज होते हुए हरिद्वार जा रहे थे, इसी बीच चीला पावर हाउस से पहले अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर घायल हो गए। सूचना पर चीला चौकी पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त अभिनव (28) पुत्र सतीश चंद्र निवासी बिलकिशबार, हरिद्वार के रुप में कराई है। घायल साथी मोहित (20) पुत्र हरिप्रकाश निवासी बैराज कालोनी, हरिद्वार ने बताया कि अभिनव के साथ शिवपुरी घूमने आया था। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना नीलकंठ मार्ग पर रत्तापानी के पास हुई। रोहतक का एक परिवार जीप से नीलकंठ मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। इसी बीच श्रद्धालुओं से भरी जीप अनियंत्रित होकर गहरे खड्ड में जा गिरी। हादसे में घायल सावित्री (57) पत्नी रोशन, कांता देवी (49) पत्नी बसंत, अनीता (51) पत्नी अशोक कुमार, खजानी (80), कृष्ण लाल (70) पुत्र भगवाना, हरदेई (73), दयाराम (45) पत्नी कृष्ण लाल, नीरज (17) पुत्र दयाराम, फूल कुमार (36) पुत्र मंजीत सभी निवासी रोहतक, हरियाणा को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसा नीलकंठ मोटर मार्ग पर रत्तापानी के पास हुआ है। वाहन में करीब 14 लोग सवार थे। हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed