फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ukrand burnt the effigy of former Chief Minister

उक्रांद ने फूंका पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला

Mon, 05 Jul 2021 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ukrand burnt the effigy of former Chief Minister
डोईवाला। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के कार्यकर्ताओं ने राज्य में सशक्त भू कानून बनाने की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर आक्रोश जताया और सरकार की नीतियों से भू माफिया को बढ़ावा मिलने की बात कही।
विज्ञापन

उक्रांद के तमाम कार्यकर्ता रविवार को नगर चौक पर एकत्रित हुए और प्रभावी भू कानून बनाने की मांग को लेकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला जलाते हुए कहा कि भू माफिया को संरक्षण मिला है। उक्रांद के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि सरकार ने भू कानून और चकबंदी विभाग खत्म कर दिया है। इससे किसानों को भू माफिया के हवाले कर दिया है। विधानसभा के सिंधवाल गांव, सूर्यधार आदि में बाहरी लोग जमीनें खरीद रहे हैं। जिलाध्यक्ष केंद्रपाल तोपवाल ने कहा कि सशक्त भू कानून बनाने के लिए दल संघर्ष करेगा। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुलोचना इष्टवाल और नगर अध्यक्ष अंकित घिल्डियाल ने कहा कि उत्तराखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर भू कानून के समर्थन में प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रदर्शन में बीना नेगी, अंकित कुडियाल, दिनेश सेमवाल, धर्मवीर गुंसाई, अवतार सिंह बिष्ट, पंकज तिवारी, पिंकी थपलियाल, विमल उनियाल, रमेश उनियाल, दामोदर जोशी, सुरेंद्र चौहान, प्रभाकर तिवारी, निर्मला भट्ट, कमला देवी, शोभा देवी, अशोक तिवारी, दीपक, रूपेश, सुमित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed