फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   UKD demands that Bapugram be declared a revenue village

Rishikesh News: यूकेडी ने बापूग्राम को राजस्व ग्राम बनाने की मांग

Sat, 04 Jul 2026 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
UKD demands that Bapugram be declared a revenue village
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आईडीपीएल आगमन के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने सिटी गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग की। उषा चौहान ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार खुद को डबल इंजन की सरकार बताती है लेकिन वह बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने में विफल रही है। सरकार कई महीनों से ग्रामीणों को केवल आश्वासन दे रही है। चौहान ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी का भी जिक्र किया, जिसमें अब तक दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने यूकेडी कार्यकर्ताओं को ज्ञापन देने से रोका। यह जनता की आवाज दबाने का प्रयास था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा, हालांकि कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया गया। विरोध प्रदर्शन में उषा चौहान के साथ हिमांशु पंवार, दिनेश सिंह मास्टर, राजेंद्र गुनसोला और मोहन असवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed