फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Udham Singh Nagar won the women volleyball turnament.

महिला वर्ग में उधमसिंह नगर ने मारी बाजी

Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला। Updated Mon, 19 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन

फ्रेंडस क्लब डोईवाला की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में फाइनल में स्पोर्ट्स कालेज देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को पराजित किया। वहीं महिला वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने देहरादून को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन


मिस्सरवाला मैदान में चल रही स्व. अमरनाथ कौशल राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहले सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स कालेज देहरादून ने जिला देहरादून की टीम को 25-18, 25-18 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में ऊधमसिंह नगर ने नैनीताल को 25-23, 25-18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


निर्णायक मुकाबले में स्पोर्ट्स कालेज देहरादून ने ऊधमसिंह नगर की टीम को 25-19 और 25-23 के सीधे सेटों में पराजित कर प्रतियोगिता अपने नाम की। महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल में ऊधमसिंह नगर ने पिथौरागढ़ को 25-13 और 25-12 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में देहरादून ने अल्मोड़ा को 22-25, 25-18 और 15-13 से हराकर अंतिम मुकाबले में स्थान बनाया। फाइनल में ऊधमसिंह नगर ने देहरादून को 18-16 और 15-04 से हराकर खिताब अपने नाम किया।


समापन मौके पर मुख्य अतिथि गीता कौशल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर भारत भूषण कौशल, सतपाल सिंह, जसपाल सिंह, राजेंद्र ग्रेवाल, चंडी थपलियाल, अभिषेक अग्रवाल, अशोक जौहर, माहेश्वरी थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed