फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two vicious youths of the gang who cheated women

Rishikesh News: महिलाओं से गहने ठगने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Thu, 02 Nov 2023 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two vicious youths of the gang who cheated women
I
विज्ञापन

I

Iआरोपियों ने छह सितंबर को त्रिवेणीघाट पर दिया था घटना को अंजामI

कोतवाली पुलिस ने नकली नोटों की गड्डी का लालच देकर महिलाओं से आभूषणों की ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से ठगे गए आभूषण बरामद किए गए हैं। जबकि एक अन्य आरोपी मामले में फरार है।



कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडे बताया कि मुनि की रेती चौदह बीघा निवासी हेमवती ने तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह किसी काम से त्रिवेणीघाट गई थी। यहां अज्ञात व्यक्तियों ने धोखाधड़ी से उनकी गले की चेन व अंगूठी साफ करने के लिए मांगी और उनकी चेन व अंगूठी को गबन कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जिसमें हरिद्वार रोड स्थित जयराम आश्रम के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से घटना से संबंधित आभूषण बरामद किए गए।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान मोहन निवासी दयाबस्ती सराय, रोहिल्ला, दिल्ली व अजय राठौर निवासी सेक्टर 20, सुल्तानपुरी, दिल्ली के रूप में की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छह सितंबर को उन्होंने अपने तीसरे साथी रोहित निवासी चंचल पार्क, दिल्ली के साथ मिलकर त्रिवेणीघाट में एक महिला को नकली नोटों की गड्डी दिखाकर एक चेन व एक अंगूठी लेकर धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अगले दिन देहरादून में घंटाघर के पास एक महिला से इसी तरह हाथों की दो सोने की चूड़ी ठग ली थी। इस मामले में देहरादून में मुकदमा दर्ज है। मुकदमे में आरोपियों के अन्य साथी रोहित को वांछित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed