{"_id":"58c2fa9c4f1c1b3f63dc414d","slug":"two-fines-on-placing-polythene-three-invoices","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन रखने में दो पर जुर्माना, तीन का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन रखने में दो पर जुर्माना, तीन का चालान
अमर उजाला ब्यूरो/ऋषिकेश।
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
पालीथिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद नगर पालिका ऋषिकेश और मुनिकीरेती ने अपने-अपने क्षेत्र में पॉलीथिन विरोधी अभियान चलाया और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। पॉलीथिन मिलने पर दो से जुर्माना वसूला और तीन का चालान किया गया है।
विज्ञापन
नगर पालिका ऋषिकेश में शुक्रवार को टास्कफोर्स ने शहर कोपॉलीथिन से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी वीपीएस चौहान ने बताया कि पुष्कर मंदिर मार्ग, गोल मार्केट, तिलक रोड पर दोने, पत्तल बेचने वाले होल सेलरों के यहां छापेमारी की।
विज्ञापन
पॉलीथिन मिलने पर दो होल सेलरों से पंाच, पांच हजार का जुर्माना वसूला और दो किलो पॉलीथिन जब्त की। टीम में टास्क फोर्स प्रभारी आनंद मिश्रवाण, सफाई निरीक्षक अरविंद डिमरी, सचिन रावत, जेई तरूण लखेड़ा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
मुनिकीरेती नगर पंचायत ने ढालवाला, रामझूला मार्केट क्षेत्र में पॉलीथिन विरोधी अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी की कार्रवाई की। पॉलीथिन का उपयोग करने पर तीन दुकानदारों का चालान किया। टीम में राजस्व उपनिरीक्षक दयानाथ, कर एवं राजस्व निरीक्षक अनुराधा गोयल, सफाई निरीक्षक आदेश कुमार, कर संग्रहकर्ता एमएस रावत, देवेंद्र शामिल थे।