फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two-day Indian Classical Music and Dance Festival

Rishikesh News: इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल में गूंजे संगीत के सुर

Tue, 14 Nov 2023 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two-day Indian Classical Music and Dance Festival
Iपरमार्थ निकेतन आश्रम परिसर में शुरू हुआ दो दिवसीय आयोजन, श्रोता हुए मंत्रमुग्धI
विज्ञापन




परमार्थ निकेतन आश्रम परिसर में पंडित चंद्र कुमार मलिक मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दो दिवसीय इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल का आयोजन हुआ। आश्रम अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फेस्टिवल में प्रदेश समेत देश-विदेश के शास्त्रीय संगीत से जुड़े प्रेमियों ने प्रतिभाग किया।

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में बिहार के दरभंगा घराने से पंडित चंद्र कुमार मलिक मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के निलेश निकेश मलिक कुमार बद्रर्स की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहले दिन गुरु स्मिथ सेलेरी ने ओडीसी क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति दी। उत्तराखंड के डाॅ. विकास फोंदाडी ने इंडियन क्लासिकल वोकल की प्रस्तुति दी। महाराष्ट्र के संतोष कुमार ने तबला की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मनोरंजन किया।
विज्ञापन




निलेश निकेश मलिक कुमार बद्रर्स ने कहा कि वह 17 वर्षों से इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल का आयोजन कर रहे हैं। ऋषिकेश में उनका यह पांचवां इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड डांस फेस्टिवल है। इस फेस्टिवल का मुख्य कारण युवाओं को शास्त्रीय संगीत के प्रति जागरूक करना है। साथ ही उनका मुख्य उद्देश्य शास्त्रीय कला का देश, विदेश में प्रचार-प्रसार करना है। फेस्टिवल में उत्तराखंड के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार आदि प्रांतों के कलाकार प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed