फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two corona positives died in AIIMS

एम्स में दो कोरोना पॉजिटिव की मौत

Wed, 12 Aug 2020 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two corona positives died in AIIMS
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रसित दो कोविड पॉजिटिव रोगियों की मौत हो गई। इसके अलावा 34 लोगों की कोविड सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 14 स्थानीय लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि बनखंडी, ऋषिकेश निवासी 75 वर्षीय महिला जो कि पेट में दर्द, बुखार व सांस लेने की तकलीफ की शिकायत पर बीती 2 अगस्त को एम्स में भर्ती हुई थी, जिसका कोविड सेंपल पॉजिटिव पाया गया था, जहां सोमवार देर रात उक्त मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं नगीना बिजनौर निवासी 30 वर्षीय पुरुष जो कि रक्तचाप, सांस लेने में तकलीफ, उल्टी की शिकायत के साथ एम्स इमरजेंसी में आया था। जिसका कोविड सैंपल पॉजिटिव पाया गया था। कोविड वार्ड में भर्ती था, उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा चंद्रेश्वरनगर,ऋषिकेश निवासी 27 वर्षीय महिला,15 वर्षीय किशोरी,इंदिरा नगर ऋषिकेश का एक 28 वर्षीय पुरुष, तपोवन मुनि कीरेती निवासी 32 वर्षीय पुरुष, शिवाजीनगर की 26 वर्षीय महिला जो एम्स में हृदय रोग विभाग की लैब में अटेंडेंट है कोविड पॉजिटिव पाए गए। वहीं आवास विकास कॉलोनी निवासी एक 32 वर्षीय पुरुष जो कि एम्स में नर्सिंग अफसर है, साथ ही ऋषिकेश निवासी 31 वर्षीय महिला जो कि एम्स में तैनात एक नर्सिंग आफिसर की पत्नी है उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाबा काली कमली ऋषिकेश निवासी 21 वर्षीय पुरुष, एक अन्य स्थानीय निवासी 80 वर्षीय पुरुष और विस्थापित क्षेत्र ऋषिकेश निवासी 25 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। इनके अतिरिक्त पॉजिटिव पाए गए स्थानीय लोगों में मीरा नगर, ऋषिकेश निवासी 46 वर्षीय महिला, चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश की 48 वर्षीय महिला, आवास विकास निवासी 24 वर्षीय महिला जो एसपीएस चिकित्सालय में हेल्थ केयर वर्कर है, आईडीपीएल निवासी 41 वर्षीय पुरुष जो कि एम्स के आयुष्मान भारत योजना का कर्मचारी है, की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। इसके अलावा सहरानपुर का रहने वाला 4 वर्षीय बालक और उसकी मां कोविड पॉजिटिव आए हैं। रामकोट टिहरी गढ़वाल निवासी 30 वर्षीय पुरुष, सुल्तानपुर हरिद्वार निवासी 40 वर्षीय महिला, इस्मालपुर माजरा, सहारनपुर निवासी 24 वर्षीय महिला, हरिद्वार निवासी 32 वर्षीय पुरुष सहित शामली यूपी का 58 वर्षीय पुरुष, हरिद्वार निवासी 60 वर्षीय महिला,लक्सर निवासी 55 वर्षीय महिला की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। बिजनौर निवासी 54 वर्षीय महिला, ज्वालापुर हरिद्वार निवासी 72 वर्षीय पुरुष, रामपुर रुद्रप्रयाग निवासी 35 वर्षीय पुरुष, ज्वालापुर हरिद्वार निवासी 38 वर्षीय महिला, शामली यूपी निवासी 72 वर्षीय पुरुष, उत्तरकाशी निवासी 23 वर्षीय पुरुष और रानीपुर हरिद्वार निवासी 24 वर्षीय पुरुष भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। झबेरड़ा हरिद्वार निवासी 43 वर्षीय पुरुष, ज्वालापुर हरिद्वार निवासी 30 वर्षीय महिला, रुड़की हरिद्वार निवासी 44 वर्षीय पुरुष और इसी क्षेत्र का 61 वर्षीय एक अन्य पुरुष की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी कोविड पॉजिटिव रोगियों के बाबत एम्स ऋषिकेश की ओर से स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed