फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Two contracted roadways buses operating in Chamiyala

Rishikesh News: बिना परमिट चमियाला-देहरादून चल रहीं रोडवेज की अनुबंधित बसें

Thu, 01 Feb 2024 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two contracted roadways buses operating in Chamiyala
Iटीजीएमओयू ने बसों का संचालन बंद नहीं होने पर 15 फरवरी से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी
विज्ञापन

I

I
I

Iतीन महीने से हो रहा है दो बसों का संचालनI



देहरादून से चमियाला के मध्य संचालित हो रही रोडवेज की दो अनुबंधित बसें बिना परमिट के फर्राटे भर रही हैं। बसों के संचालन को लेकर टीजीएमओयू (टिहरी गढ़वाल मोटर्स आनर्स यूनियन) के पदाधिकारियों ने आरटीओ प्रशासन को ज्ञापन भेजकर बसों का संचालन रोकने की मांग की है। बसों का संचालन न रुकने की दशा में 15 फरवरी से आरटीओ देहरादून के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।



तीन महीने से रोडवेज के पर्वतीय डिपो देहरादून के अधीन दो अनुबंधित बसों का संचालन देहरादून से भागीरथीपुरम चमियाला (टिहरी गढ़वाल) के मध्य हो रहा है। यह बस देहरादून से चलकर रात को चमियाला पहुंचती हैं। अगले दिन चमियाला से देहरादून आती हैं। टीजीएमओयू के सचिव हिम्मत सिंह रावत और अध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने आरटीओ प्रशासन देहरादून को पत्र भेजकर उक्त मार्ग पर दोनों बसों का बिना परमिट संचालन होने की शिकायत की है। सचिव हिम्मत सिंह रावत ने बताया की नियम विरुद्ध संचालित होने वाले इन बसों के कारण टीजीएमओ की बसों को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन


I
I

I
I

Iदेहरादून से भागीरथीपुरम चमियाला के मध्य संचालित हो रही अनुबंधित रोडवेज बस की आरसी रोडवेज के महाप्रबंधक के नाम है। इन बसों के परमिट के लिए परिवहन विभाग के कार्यालय में आवेदन किया गया है। - दीपक जैन, जीएम (संचालन) रोडवेज मुख्यालयI
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed