फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Twenty bigha roads will be smooth

बीस बीघा की सड़कें होंगी चकाचक

Sat, 19 Oct 2019 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Twenty bigha roads will be smooth
वार्ड संख्या 29 में सड़कों का उद्घाटन करती मेयर अनिता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
नगर निगम के अंतर्गत आने वाले बीस बीघा क्षेत्र की सड़कें अब चकाचक होंगी। शुक्रवार को मेयर अनिता ममगाईं ने यहां 10 सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि बीस बीघा क्षेत्र में 45 लाख रुपये की सहायता से सड़कों का निर्माण किया जाना है। इस दौरान उपस्थित जन मानस को मेयर ने पॉलिथीन मुक्त का संदेश दिया और उन्हेें मुफ्त कपड़े के बैग बांटे।
विज्ञापन

इस मौके स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक और रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही लोगों को नगर निगम में बदलाव दिखेगा। इस दौरान उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के किए जाने वाले अन्य विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद गुरविंद्र सिंह, राकेश सिंह मियां, विजय बडोनी, विकास तेवतिया, विजेंद्र मोघा, सुंदरी कंडवाल, अजीत सिंह गोल्डी, संतोष पांडे, राजपाल ठाकुर, धीरज डोभाल, अंकित मैठाणी, आरके गुप्ता, धर्मदास, संजीव चौधरी, बेताल सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed