फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   'Try to keep the environment clean'

‘पर्यावरण को स्वच्छ रखने का प्रयास करें’

Sat, 19 Oct 2019 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
'Try to keep the environment clean'
परमार्थ निकेतन में आयोजित सत्संग साधना शिविर कार्यक्रम में उपस्थित स्वामी चिदानंद सरस्वती व अन - फोटो : RISHIKESH
परमार्थ निकेतन में श्री स्वामी नारायण गुरुकुल विश्वविद्यालय के तत्वाधान में सात दिवसीय सत्संग साधना शिविर का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मां गंगा के पावन तट पर स्नान, ध्यान, सत्संग और साधना का आयोजन किया गया। सत्संग कार्यक्रम का परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती स्वामी बालकृष्ण दास और स्वामी माधवप्रिय दास ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि आप सभी भाग्यशाली हैं कि आपको मां गंगा और भगवान शिव की धरती पर सत्संग करने का अवसर प्राप्त हुआ। देवभूमि साधना, भजन और तपस्या की धरती है यहां पर रह कर पवित्रता और तीर्थ को जाने और अपने भीतर के पर्यावरण और बाहर के पर्यावरण को स्वच्छ रखने का प्रयास करें।
विज्ञापन

स्वामी माधवप्रिय दास ने कहा कि परमार्थ निकेतन, गंगा तट पर शिविर का आयोजन कर प्रतिवर्ष हम अपनी दिव्य स्मृतियों को ताजा करते हैं। यह पूरा क्षेत्र शांति और बंधुत्व का संदेश देता है। इस मौके पर स्वामी ने सभी श्रद्धालुओं को एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प कराया। उन्होंने कहा कि हमेशा याद रखें कि अपने कचरे को इधर उधर न डालें। अपने जीवन में एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed