फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Truck overturned due to brake failure, a major accident was avoided

Rishikesh News: ब्रेक फेल होने से ट्रक पलटा, बड़ा हादसा बचा

Sat, 17 Jun 2023 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Truck overturned due to brake failure, a major accident was avoided
देहरादून मणिमाई मंदिर हाईवे पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर खनन सामग्री से भरा एक ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने के कारण पलट गया। चालक ने समय रहते सावधानी दिखाते हुए ट्रक के स्टीयरिंग को जंगल की ओर से मोड़ दिया था। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे की है। बताया जा रहा है कि देहरादून की ओर से तेज गति से एक ट्रक आ रहा था। मणिमाई मंदिर के पास अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और वह अनियंत्रित होकर जंगल में जाकर पलट गया। ट्रक में खनन सामग्री भरी थी जो ट्रक पलटने के कारण मौके पर ही बिखर गई। वहीं ट्रक चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जहां यह हादसा हुआ वहां से कुछ ही दूरी पर टोल प्लाजा है। वहीं ट्रक के आगे एक स्कूटी और कार भी चल रही थीं। गनीमत रही कि समय रहते ट्रक चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक का स्टियरिंग जंगल की ओर मोड़ दिया। नहीं तो ट्रक टोल प्लाजा में जाकर घुस जाता। वहीं स्कूटी सवार युवती और कार चालक भी इसकी चपेट में आ सकते थे। टोल प्लाजा लच्छीवाला के मनीष नेगी ने बताया कि हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed